पहली बार Toyota ला रही है EV! Maruti Suzuki के साथ मिलकर मचाएगी धूम

Share With

टोयोटा और सुजुकी की साझेदारी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कोई नई बात नहीं है। दोनों कंपनियां एक ही प्लेटफॉर्म पर बने मॉडलों को अलग-अलग नामों से बेच रही हैं। जैसे – अर्टिगा-रुमियन, बलेनो-ग्लैंजा, फ्रोंक्स-टैसर और इनोवा-इनविक्टो। अब इसी कड़ी में एक और धांसू इलेक्ट्रिक SUV शामिल होने जा रही है – Toyota Urban Cruiser EV

WhatsApp Channelp Join Now
Telegram Group Join Now

हाल ही में टोयोटा ने 2025 गायकिंदो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV Toyota Urban Cruiser EV को पेश किया। ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह मॉडल भारत में मारुति E-विटारा या E-एस्कुडो के बाद लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे मारुति के E-विटारा प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जाएगा।

Toyota Urban Cruiser EV का लुक और डिजाइन – मॉडर्न और दमदार

अगर बात करें डिजाइन की, तो Toyota Urban Cruiser EV दिखने में काफी फ्रेश और मॉडर्न नजर आती है। इसकी तुलना अगर मारुति की E-विटारा से की जाए तो टोयोटा ने इसे ज्यादा स्टाइलिश बनाने पर जोर दिया है। इसका हैमरहेड-स्टाइल फ्रंट ग्रिल इसे एक स्माइली फेस जैसा लुक देता है, जो यूथ और फैमिली ऑडियंस दोनों को पसंद आएगा।

इसके अलावा इसमें LED हेडलैंप, LED DRLs, और खास पिक्सेल-स्टाइल टर्न इंडिकेटर्स देखने को मिलते हैं। EV का हेडलाइट डिजाइन फ्लैट और शार्प रखा गया है जो इसकी प्रीमियमनेस को और बढ़ाता है। बोनट और एयरडैम का स्टाइल भी काफी एडवांस है, जो इसे एक कंप्लीट इलेक्ट्रिक SUV फील देता है।

भारत में किनसे होगा मुकाबला?

Toyota Urban Cruiser EV के भारतीय मार्केट में आते ही इसका सीधा मुकाबला होगा –

  • हुंडई क्रेटा EV
  • टाटा कर्व EV
  • MG ZS EV से।

यह सेगमेंट पहले से ही काफी कॉम्पिटिटिव है लेकिन टोयोटा की ब्रांड वैल्यू, भरोसेमंद इंजन टेक्नोलॉजी और आकर्षक लुक इसे यूजर्स की पहली पसंद बना सकते हैं।

क्या यह EV मार्केट में गेम चेंजर बनेगी?

टोयोटा पहले ही भारतीय ग्राहकों के बीच भरोसे का नाम बन चुकी है। अब जब EV का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में Toyota Urban Cruiser EV जैसे इनोवेटिव और प्रैक्टिकल मॉडल्स भारत की EV रेस को नई दिशा दे सकते हैं।

नोट: यह खबर livehindustan.com से ली गई है।

Share With