Honda Shine 100 vs Shine 100 DX: भारत में कम्यूटर सेगमेंट में Honda की Shine सीरीज ने हमेशा ग्राहकों का भरोसा जीता है। अब कंपनी ने Shine 100 के प्रीमियम वर्जन Honda Shine 100 DX को बाजार में उतारा है। ऐसे में अगर आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में ये सवाल जरूर होगा कि Honda Shine 100 vs Shine 100 DX में से कौन सी बाइक आपके लिए सही रहेगी? आइए जानते हैं इस दोनों बाइक्स के फीचर्स, लुक और परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे है।
डिज़ाइन और फीचर्स में बदलाव
Honda Shine 100 DX को Shine 100 के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश लुक दिया गया है। Shine 100 DX में आकर्षक स्पोर्टी ग्राफिक्स और ब्लैक-आउट इंजन फिनिश दिया गया है, जिससे इसका लुक और भी दमदार लगता है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो Shine 100 के 9 लीटर टैंक से बड़ा है। इसके अलावा Shine 100 DX में क्रोम गार्निश हेडलाइट काउल और LCD डिजिटल मीटर कंसोल जैसी एडवांस फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो Shine 100 में नहीं मिलते।
इंजन और माइलेज में कितना है फर्क?
दोनों ही बाइक्स में एक जैसा 98.98cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7.28 bhp की पावर और 8.04 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। Shine 100 का माइलेज कंपनी के अनुसार लगभग 65 kmpl तक है, जबकि Shine 100 DX का माइलेज थोड़ा कम हो सकता है क्योंकि इसका वजन 103 किलोग्राम है, जो Shine 100 (99 किग्रा) से अधिक है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम
Honda Shine 100 vs Shine 100 DX की बात करें तो दोनों में एक जैसे ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम दिए गए हैं। दोनों बाइक्स में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ड्यूल रियर शॉक्स, ड्रम ब्रेक्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स हैं। साथ ही दोनों ही मॉडल्स में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी शामिल है जो सुरक्षा को और बेहतर बनाता है।
Shine 100 vs Shine 100 DX: कौन है आपके लिए बेस्ट?
अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद और सिंपल बाइक चाहते हैं, तो Honda Shine 100 आपके लिए एक शानदार विकल्प है। वहीं अगर आप स्टाइल, एडवांस फीचर्स और थोड़ा प्रीमियम लुक पसंद करते हैं, तो Shine 100 DX को चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा। हालांकि Shine 100 DX की कीमत Shine 100 से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
यह लेख ‘amarujala.com’ की रिपोर्ट पर आधारित है।