ऑटोमोबाइल बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। Mahindra Car Price Cut 2025 का ऐलान कर दिया गया है। जीएसटी दरों में बदलाव का सीधा फायदा अब ग्राहकों को मिलेगा। कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUVs की कीमतों में 1 लाख रुपये से ज्यादा की कटौती कर दी है। इसमें Bolero, Thar, Scorpio और XUV 700 जैसी गाड़ियां शामिल हैं, जिनकी नई कीमतें ग्राहकों के बजट को और भी आकर्षक बनाने वाली हैं।
Mahindra Car Price Cut 2025
हाल ही में सरकार ने जीएसटी (GST) दरों में बदलाव किया है। इसी वजह से महिंद्रा ने अपनी ICE सेगमेंट SUVs की कीमतों को कम करने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को और बेहतर वैल्यू मिलेगी और एसयूवी खरीदना पहले से आसान होगा।
कितनी कम हुई कीमत?
महिंद्रा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, SUV की कीमतों में ₹1.01 लाख से ₹1.56 लाख तक की कटौती की गई है।
- बोलेरो और बोलेरो नियो – ₹1.27 लाख कम
- XUV 3XO – ₹1.56 लाख कम
- थार – ₹1.35 लाख कम
- स्कॉर्पियो क्लासिक – ₹1.01 लाख कम
- स्कॉर्पियो N – ₹1.45 लाख कम
- थार रॉक्स – ₹1.33 लाख कम
- XUV 700 – ₹1.43 लाख कम
नई कीमतें कितनी होंगी?
महिंद्रा की नई प्राइस लिस्ट के अनुसार:
- XUV 3XO अब ₹7.28 लाख से शुरू
- Bolero और Bolero Neo अब ₹8.79 लाख से
- Thar की कीमत ₹10.32 लाख से
- Scorpio Classic ₹12.98 लाख से
- Scorpio N ₹13.20 लाख से
- Thar Roxx ₹12.25 लाख से
- XUV 700 ₹13.19 लाख से शुरू
कब से मिलेंगी नई कीमत पर Mahindra SUV?
महिंद्रा ने साफ किया है कि नई कीमतों पर गाड़ियां 22 सितंबर 2025 से उपलब्ध होंगी। यानी अगर आप SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है।