भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और 2025 इसे साबित कर रहा है एक गेमचेंजर साल के रूप में। इस साल के पहले ही छह महीनों में कई दिग्गज ऑटो कंपनियों ने भारत में long range electric cars लॉन्च की हैं, जो सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस और फीचर्स में भी शानदार हैं।
अगर आप भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण की समस्या से तंग आकर कोई लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना चुके हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास है। यहां हम बता रहे हैं उन Top 5 Long Range Electric Cars in India 2025 के बारे में, जो सिंगल चार्ज में 600 किलोमीटर से ज्यादा चलती हैं।
Top 5 Long Range Electric Cars in India
Mahindra BE6 – Made in India की दमदार EV
महिंद्रा की BE6 को 26 नवंबर 2024 को लॉन्च किया गया था और 2025 में इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। यह EV दो बैटरी वेरिएंट में आती है – 59 kWh और 79 kWh, जो क्रमशः 557 KM और 682 KM (MIDC) की रेंज देती है।
कीमत: ₹18.90 लाख – ₹26.90 लाख (Ex-showroom)
USP: प्रीमियम लुक्स, बड़ी रेंज और भारतीय रोड्स के लिए परफेक्ट सस्पेंशन।
Mahindra XUV 9e – भारतीय सड़कों के लिए EV SUV
Mahindra XUV 9e को भी 2025 में शोकेस किया गया और यह भी दो बैटरी ऑप्शन – 59 kWh और 79 kWh – में आती है। यह EV 542 KM और 656 KM (MIDC) की रेंज देती है।
कीमत: ₹21.90 लाख – ₹30.50 लाख
क्यों लें: दमदार बिल्ट क्वालिटी, रफ एंड टफ लुक और लंबी ड्राइविंग के लिए बेस्ट SUV।
Tesla Model Y – टेस्ला का भारतीय अवतार
2025 में टेस्ला ने आखिरकार भारत में कदम रखते हुए Tesla Model Y लॉन्च की। यह दो वेरिएंट – RWD और Long Range – में उपलब्ध है, जिनमें 63 kWh और 83 kWh बैटरी मिलती है।
WLTP रेंज: 500 KM और 622 KM
कीमत: ₹59.89 लाख – ₹67.89 लाख
हाइलाइट: फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन, ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स और ग्लोबल ब्रांड वैल्यू।
Tata Harrier EV – देश की सबसे सुरक्षित EV SUV
Tata Motors की Harrier EV, अपनी AWD टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक मिलते हैं जो 538 KM से लेकर 627 KM (MIDC) की रेंज ऑफर करते हैं।
कीमत: ₹21.49 लाख – ₹28.99 लाख
हाइलाइट: 5-स्टार सेफ्टी, पावरफुल परफॉर्मेंस और इंडियन यूज़र्स के लिए भरोसेमंद नाम।
Kia EV6 – EV सेगमेंट की लग्जरी क्वीन
Kia की EV6 एक लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है, जो 84 kWh के बैटरी पैक के साथ आती है और 650+ KM की रेंज देती है। इसमें Level-2 ADAS, 20+ सेफ्टी फीचर्स और 12.3-इंच का टचस्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
कीमत: ₹65.97 लाख
हाइलाइट: स्टाइलिश डिजाइन, टॉप-नॉच टेक्नोलॉजी और लंबी दूरी तय करने के लिए एक परफेक्ट चॉइस।
निष्कर्ष: कौन-सी Long Range Electric Car है बेस्ट?
अगर आपका बजट ₹20-30 लाख के बीच है, तो Mahindra BE6 और Tata Harrier EV आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। वहीँ लग्जरी और टेक्नोलॉजी के दीवाने हैं तो Tesla Model Y और Kia EV6 आपके स्टाइल और जरूरत दोनों को पूरा करेंगे।
Long range electric cars न सिर्फ आपके फ्यूल खर्चे को कम करेंगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प साबित होंगी। अब EV का समय है – क्या आपने अपनी EV पसंद कर ली?