लॉन्च हुई नई TVS NTORQ 125 Super Soldier Edition – कीमत ₹98,117 से शुरू

Share With

TVS Motor Company ने अपनी मशहूर स्कूटर सीरीज़ TVS NTORQ 125 का नया एडिशन लॉन्च किया है, जो खासतौर पर Marvel के फैंस और युवा जनरेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह नया मॉडल ‘Super Soldier Edition’ के नाम से लॉन्च किया गया है और इसकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत ₹98,117 रखी गई है।

WhatsApp Channelp Join Now
Telegram Group Join Now

यह एडिशन Marvel के कैप्टन अमेरिका से प्रेरित है और इसके लुक्स में यह साफ झलकता है। पूरी स्कूटर पर कैमो-स्टाइल ग्राफिक्स दिए गए हैं जो एक मजबूत, साहसी और स्पोर्टी पर्सनालिटी को दर्शाते हैं। TVS NTORQ 125 पहले से ही एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्कूटर है और अब इसमें यह नया हीरोइक टच इसे और खास बनाता है।

क्या है खास इस TVS NTORQ 125 Super Soldier Edition में?

  • Bluetooth-सपोर्टेड SmartXonnect टेक्नोलॉजी: इससे स्कूटर सीधे आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाती है। आप राइडिंग डेटा, कॉल अलर्ट्स और नेविगेशन जैसी सुविधाएं सीधे डिजिटल डिस्प्ले पर देख सकते हैं।
  • कैप्टन अमेरिका थीम आधारित डिजाइन: यह एडिशन Marvel के साथ TVS की 2020 से जारी साझेदारी का हिस्सा है, जिसमें पहले Iron Man, Spider-Man, Black Panther जैसे एडिशन भी आ चुके हैं।
  • दमदार परफॉर्मेंस: स्कूटर में वही पुराना भरोसेमंद 124.8cc एयर-कूल्ड इंजन है, जो 9.5 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • स्पोर्टी और यूथफुल अपील: यह वर्जन खासतौर पर Gen Z और Marvel लवर्स को टारगेट करता है, जो कुछ हटकर स्टाइल और टेक्नोलॉजी चाहते हैं।

TVS NTORQ 125 की बाजार में टक्कर

TVS NTORQ 125 Super Soldier Edition का मुकाबला मार्केट में Yamaha RayZR 125, Aprilia SR 125, Honda Dio 125, Hero Xoom 125 जैसे स्कूटरों से होता है। इस खास एडिशन की कीमत इसे Race Edition और Race XP वर्जन के बीच में पोजिशन करती है, जिससे ग्राहकों को एक नया विकल्प मिलता है – स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों के साथ।

अगर आप एक ऐसी स्कूटर की तलाश में हैं जो पावर, स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो TVS NTORQ 125 Super Soldier Edition आपके लिए एक दमदार ऑप्शन हो सकता है।

यह समीक्षा ndtv.com द्वारा की गई है।

Share With