भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने छोटे व्यापारियों के लिए एक क्रांतिकारी पेशकश की है – Tata ACE Pro। महज ₹3.99 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च की गई यह मिनी ट्रक अब भारत की सबसे किफायती चार-चक्की कार्गो गाड़ी बन गई है। यह वाहन विशेष रूप से उन नए उद्यमियों के लिए डिजाइन की गई है जो कम बजट में दमदार व्यवसायिक वाहन की तलाश कर रहे हैं।
Tata ACE Pro
Tata ACE Pro को तीन पॉवरट्रेन विकल्पों में पेश किया गया है – पेट्रोल, बाय-फ्यूल (CNG + पेट्रोल) और इलेक्ट्रिक। इससे ग्राहक अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार उपयुक्त वेरिएंट का चयन कर सकते हैं। इसमें 750 किलो की पेलोड क्षमता और 6.5 फीट का लोड डेक दिया गया है, जो इसे कंटेनर डिलीवरी, नगरपालिका सेवा, और रेफर ऑपरेशंस जैसे कई व्यापारिक कार्यों के लिए आदर्श बनाता है।
टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल डिविजन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश वाघ का कहना है, “Tata ACE Pro उस विरासत को आगे बढ़ाता है जिसने पिछले 20 वर्षों में 25 लाख से अधिक उद्यमियों को सशक्त किया है। यह वाहन अब और भी बेहतर स्थिरता, सुरक्षा और लाभप्रदता के साथ तैयार किया गया है।”
इसमें न केवल परफॉर्मेंस का ध्यान रखा गया है बल्कि ड्राइवर की सुरक्षा और आराम का भी पूरा ख्याल रखा गया है। Tata ACE Pro में क्रैश-टेस्टेड केबिन, एर्गोनॉमिक डिज़ाइन, Fleet Edge कनेक्टिविटी, रिवर्स पार्किंग असिस्ट और गियर शिफ्ट एडवाइजर जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।
इलेक्ट्रिक वेरिएंट की बात करें तो यह 155 किमी की रेंज, 38 bhp की पावर और 104 Nm का टॉर्क देता है। वहीं पेट्रोल व बाय-फ्यूल वर्जन में बेहतरीन माइलेज और पावर बैलेंस मिलता है, जो लॉन्ग टर्म में फायदेमंद साबित होता है।
ग्राहक Tata ACE Pro को देशभर के डीलरशिप्स या टाटा मोटर्स की डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने प्रमुख फाइनेंस कंपनियों के साथ करार कर ग्राहकों को तेज अप्रूवल और आसान EMI विकल्पों की सुविधा भी दी है।
भारत में 2,500 से ज्यादा सर्विस पॉइंट्स और एक समर्पित EV नेटवर्क के साथ, टाटा मोटर्स छोटे व्यापारियों को विश्वसनीय और भविष्य-उन्मुख मोबिलिटी सोल्यूशन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह खबर tatamotors.com द्वारा भी कवर की गई है।